{"_id":"5fb81cae8ebc3e9b8f2e74a0","slug":"bu-23-november-start-examination-jhansi-news-jhs1815075192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: 23 से सभी कक्षाएं शुरू, जनवरी में विषम सेमेस्टर के कोर्सों की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: 23 से सभी कक्षाएं शुरू, जनवरी में विषम सेमेस्टर के कोर्सों की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में अब 23 नवंबर से सभी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 20 दिसंबर तक सभी कोर्सों की सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक कक्षाएं पूरी करा दी जाएंगी। जनवरी 2021 के प्रथम सप्ताह में विषम सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं कराकर नवीन सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। ताकि, कोरोना महामारी से हुई क्षति को कम करते हुए मई अथवा जून में बीयू की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराकर आगामी सत्र जुलाई 2021 से शुरू किया जा सके। यह निर्देश कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने विभागाध्यक्षों, समन्वयकों की बैठक में दिए।
बीयू की दूसरे, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर अथवा वर्ष के पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह से ही चालू हैं। अधिकांश कोर्सों की थ्योरी लगभग समाप्त हो चुकी है। बैठक में वीसी ने कहा कि 23 नवंबर से शुरू होने वाली कक्षाओं में अध्यापकों, विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा। परिसर तथा कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। किसी भी छात्र को बिना मास्क के परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिसर में छात्रों की भीड़ न हो, इसलिए कैंपस की सभी दुकानें आगामी आदेशों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
निर्देश दिए कि जिन कक्षाआें में छात्र संख्या अधिक है, उनकी कक्षाएं परीक्षा भवन में चलेंगी। छात्रावास में छात्रों के प्रवेश के संबंध में वीसी ने निर्देश दिए कि जिन छात्र-छात्राओं का गतसत्र से ही छात्रावास आवंटित हैं, वे उसमें आ सकते हैं। छात्रावास में नए प्रवेश के लिए कुलपति ने हॉस्टल की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। छात्रावास में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक विद्यार्थी को कोविड टेस्ट करवाना जरूरी होगा वरना उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि विज्ञान के जिन विषयों में छात्र संख्या अधिक होने के कारण सभी छात्रों का प्रयोगात्मक कार्य एक साथ करवाना संभव न हो, वहां शिक्षक दो अथवा तीन बैच बनाकर छात्रों की प्रयोगात्मक कक्षाएं पूर्ण करवाएं।