{"_id":"662ec86cd070a07182051034","slug":"bsp-new-candidate-may-be-announced-today-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-305844-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा : आज हो सकती है नए प्रत्याशी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा : आज हो सकती है नए प्रत्याशी की घोषणा
विज्ञापन
- कुशवाहा, पाल और साहू समाज के तीन दावेदारों के नाम बसपा सुप्रीमो के पास भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के नए प्रत्याशी के चयन को लेकर माथापच्ची चल रही है। पार्टी की स्थानीय कोर कमेटी ने आपसी सहमति के बाद कुशवाहा, पाल और साहू समाज के दावेदारों के तीन नामों का पैनल पार्टी सुप्रीमो के पास भेजा है। उम्मीद है कि सोमवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
लोकसभा चुनाव के नामांकन में पांच दिन ही बचे हैं। ऐसे में बसपा प्रत्याशी की घोषणा न होने से पार्टी कार्यकर्ता संशय में हैं। वहीं अन्य दलों के नेताओं की नजरें भी बसपा के प्रत्याशी पर टिकी हैं। अब तक माना जा रहा था कि बसपा कुशवाहा समाज से ही प्रत्याशी की घोषणा करेगी, लेकिन पार्टी सुप्रीमो मायावती के पास भेजे गए पैनल में कुशवाहा, पाल और साहू समाज के दावेदारों के नाम हैं।
-- -- -- -- -- -
पहले घोषित प्रत्याशी का टिकट काट दिया था
बता दें कि 2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने बाबू लाल कुशवाहा को टिकट दिया था और वह दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके चलते कुशवाहा समाज की मजबूत दावेदारी मानी जाती है। इसके तहत इस बार भी पार्टी ने राकेश कुशवाहा को टिकट दिया था, लेकिन पार्टी के एक गुट ने प्रत्याशी का विरोध शुरू कर दिया और कैडर को मुद्दा बनाकर पुराने कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की। इस गुटबाजी के चलते प्रत्याशी राकेश कुशवाहा का टिकट काट दिया गया। वहीं पार्टी में तमाम उठापटक के बाद पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया। इसके बाद कुशवाहा समाज के अलावा अन्य समाज से कैडर के कार्यकर्ताओं के नामों पर मंथन शुरू हुआ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
बयान-- --
तीन नामों का पैनल पार्टी अध्यक्ष मायावती के पास भेजा है। अभी किसी नाम पर निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी मुख्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।
- बीके गौतम, जिलाध्यक्ष, बसपा

बयान