फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BSNL worker upset

समय पर वेतन न मिलने से बीएसएनएल कर्मचारी परेशान

Sun, 14 Mar 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
BSNL worker upset
झांसी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों को सालों से समय पर वेतन नहीं मिला है। हर माह उन्हें वेतन विलंब से मिलता है। मार्च महीने में अब तक उनकी तनख्वाह नहीं आई है। ऐसे में जेब खाली होने से कर्मचारियों की होली बेरंग हो सकती है।
विज्ञापन

बदलते समय के साथ ही उपभोक्ताओं और सरकार ने भी बीएसएनएल से मुंह मोड़ लिया है। जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों की छटनी करते-करते वर्तमान में झांसी टेलीकॉम डिस्ट्रिक में लगभग सवा सौ कर्मचारी कार्यरत हैं। कई सालों से इन कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला है। आलम यह है कि महीने की एक तारीख को दिया जाना वाला वेतन महीने के आखिरी सप्ताह में मिलता है। ऐसे में कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। होली का त्योहार नजदीक होने के बाद भी कर्मचारियों को अब तक मार्च का वेतन नहीं मिला। ऐसे में जेब खाली रहने से कर्मचारियों की होली बेरंग हो सकती है। इस संबंध में बीएसएनएल के महाप्रबंधक जेएल गौतम ने बताया कि कई माह से वेतन में देरी होने लगी है। कर्मचारियों को होली से पहले वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed