फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BSA lalitpur and diet pravacta not give money detail

बीएसए ललितपुर और डायट प्रवक्ता ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा

Fri, 05 Feb 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
BSA lalitpur and diet pravacta not give money detail
झांसी। शासन के निर्देश के बाद भी अधिकारी संपत्ति का ब्योरा देने से कतरा रहे हैं। बीएसए ललितपुर और डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता ने शासन को चल और अचल संपत्ति का विवरण नहीं दिया है। इसे लेकर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने मंडलीय अधिकारियों को पत्र लिखकर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उधर, विभागीय अधिकारी संपत्ति का विवरण पहले ही देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने शिक्षा विभाग के समूह ख के अधिकारियों से चल और अचल संपत्तियों का विवरण मांगा था। पिछले दिनों शासन स्तर पर इसकी जांच की गई, तो प्रदेश में कुल 147 अधिकारी ऐसे सामने आए, जिन्होंने अब तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया। जिसमें बीएसए ललितपुर और डायट प्रवक्ता भी शामिल हैं। मामले में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने मंडलीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उधर, मंडलीय अधिकारियों का कहना है कि सूची में शामिल मंडल के अधिकारी साल 2017 में ही संपत्ति का विवरण दे चुके हैं, लेकिन शासन स्तर पर विवरण प्राप्त नहीं हो सका है। नोटिस जारी होने के निर्देश के बाद अधिकारियों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं शासन के निर्देशों को लेकर चर्चा का आलम है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक जीएस राजपूत ने बताया कि अधिकारियों की संपत्ति का विवरण शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। किन्हीं कारणों से शासन को विवरण नहीं मिला। शासन को विवरण समेत सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed