{"_id":"5d7952448ebc3e93a45fc016","slug":"brutaly-killed-woman-jhansi-news-jhs1478474165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर डंडे से प्रहार कर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर डंडे से प्रहार कर महिला की हत्या
विज्ञापन
सिर पर डंडे से प्रहार कर महिला की हत्या
झांसी। थाना बड़ागांव स्थित पारीछा कॉलोनी निवासी मोहिनी पाल (65) का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या को अंजाम दिया गया। पड़ोसियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव कब्जे मेें लिया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
दतिया के थाना भांडेर स्थित मबई गांव निवासी मोहिनी पाल थाना बड़ागांव स्थित पारीछा कॉलोनी के आउट हाउस में रहतीं थीं। वह एक अधिकारी के आवास पर काम करतीं थीं। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने उनका शव आउट हाउस के आंगन में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। घर का मुख्य द्वार भी खुला था। सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। सिर पर प्रहार कर वृद्धा को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का कारण देर रात स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतका सात महीनेे पहले ही दतिया से पारीछा आई थी। पुलिस केे मुताबिक उनका नाती उनसे मिलने आता था। जानकारी लेने के लिए पुलिस ने उसको भी बुलाया है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीमें पड़ताल कर रही हैं।