फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brothers clashed over the distribution of money received in Bida

Jhansi News: बीडा में मिले पैसे के बंटवारे के विवाद में भिड़े भाई

Sat, 29 Mar 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Brothers clashed over the distribution of money received in Bida

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीडा में मिले पैसों के बंटवारे के लिए भाई आपस में भिड़ गए। बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट दिया। घायल छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के खिलाफ रक्सा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस बड़े भाई को तलाश रही है।

रक्सा थाने के परासई गांव के कई किसानों से बीडा के लिए जमीन ली गई है। जमीन के एवज में उनको लाखों रुपये का मुआवजा मिला। परासई गांव निवासी जमुना प्रजापति समेत उसके तीन भाइयों एवं मां को भी मुआवजे के तौर पर 20-20 लाख रुपये मिले। अब यह रकम परिवार के बीच विवाद की वजह बन गई।
विज्ञापन




मां सबसे छोटे बेटे जमुना के साथ रहती हैं। मां के खाते में भी 20 लाख रुपये आए। मां के हिस्से में आए पैसे में जमुना के दोनों भाई हिस्सा मांग रहे हैं। जमुना यह देने को राजी नहीं है। उसका कहना है कि जिसके पास मां रहेगी, उसे पैसा मिलेगा। जमुना के सिवाय कोई भी मां को अपने साथ रखने को राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुना का आरोप है मां के पैसों में हिस्से के लिए बड़ा भाई फूलचंद्र अक्सर मारपीट करता है। मंगलवार को भी फूलचंद्र ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसका भाई उसे जान से मारने को धमका रहा है। जमुना की तहरीर पर रक्सा पुलिस फूलचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed