{"_id":"61b25b5ec92061447201bbb0","slug":"brother-was-murdered-due-to-illicit-relations-with-wife-jhansi-news-jhs2105916171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंधों की चलते की थी भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से अवैध संबंधों की चलते की थी भाई की हत्या
विज्ञापन
झांसी/बंगरा। पत्नी संग अवैध संबंध की बात पता चलने पर पति ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी पति को पुलिस ने झांसी-मऊरानीपुर हाइवे के पास से गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या में सहअभियुक्त पत्नी साधना समेत उसके साले जीतू एवं राजवीर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हत्यारोपी के पास से आलाकत्ल के तौर पर तमंचा बरामद हुआ है।
एसएसपी शिवहरि मीना के मुताबिक एक दिसंबर की आधी रात अशोक निरंजन (38) पुत्र अरुण कुमार निरंजन निवासी सतवारा टीकमगढ़ की हत्या मऊरानीपुर हाइवे के पास कर दी गई थी। अशोक के पिता ने हत्या के पीछे अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए देवकीनंदन उर्फ बबलू पुत्र खेमराज निरंजन निवासी सतवारा एवं उसकी पत्नी साधना को नामजद कराया था। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि अशोक का अपनी चचेरी भाभी साधना पत्नी देवकीनंदन के साथ अवैध संबंध थे। यह बात उसके पति देवकीनंदन को पता चल गई। साधना हमेशा अशोक से पैसे एवं प्लॉट दिलाने की मांग करती थी। साधना कोर्ट मैरिज करने के लिए भी दबाव बना रही थी। अशोक के राजी न होने पर देवकीनंदन के साथ मिलकर साधना ने उसे मारने की साजिश रची। एक दिसंबर की आधी रात को करीब दो बजे अशोक को जयंती पैलेस से मऊरानीपुर के बाहर बहला-फुसलाकर बाहर ले जाया गया। जैसे ही वह मऊरानीपुर हाइवे के पास पहुंचा देवकीनंदन ने उसके सिर पर तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही अशोक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से देवकीनंदन मौके से फरार हो गया। उसके साथ उसकी पत्नी साधना, दोनों साले जीतू एवं राजवीर भी फरार हो गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद उल्दन पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को देवकीनंदन के बंगरा के पास झांसी-मऊरानीपुर हाइवे पर मौजूद होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा समेत एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। एसएसपी के मुताबिक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।