फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother kills brother: Police find themselves entangled in solving the mystery

भाई के हाथ भाई का कत्ल : गुत्थी सुलझाने में खुद उलझ गई पुलिस

Sat, 21 Feb 2026 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Brother kills brother: Police find themselves entangled in solving the mystery
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई के हाथों भाई के कत्ल के पीछे अभी रहस्य का परदा है। पुलिस 24 घंटे से भी अधिक वक्त गुजर जाने के बावजूद हत्या की वजह तलाश नहीं सकी।
घटनाक्रम के मुताबिक, बिहारीपुरा मोहल्ले में 10 फरवरी को छोटे भाई मसारिक बेग ने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। परिवार से छुपाने की खातिर शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। भाई की हत्या के बाद मसारिक ने ही प्रेमनगर थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद, रोजाना की तरह स्कूल जाकर पढ़ाने लगा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रेमनगर थाने पहुंचकर मसारिक के मामा ने तारिक की हत्या का अंदेशा जताया, तब जाकर मामला सामने आया। पुलिस ने मसारिक को गिरफ्तार करके उससे लंबी पूछताछ की लेकिन पुलिस को भी वह झांसा ही देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सवालों के जवाब देने के बजाय वह सिर्फ अपनी रटी-रटाई कहानी ही सुनाता रहा। मसारिक ने बताया कि चाय पीने के लिए उसका भाई नीचे उतरा था। उस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी लेकिन इसके बाद पुलिस के सवालों के जवाब उसने नहीं दिए। पुलिस ने जब आंगन की खोदाई करके तारिक के शव को बाहर निकाला तब उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसकी गर्दन को तेज धार के हथियार से काटकर अलग करने की कोशिश की गई थी। इसके बारे में भी उसने कुछ नहीं बताया।
पुलिस को शक है कि हत्या के समय उसके साथ कुछ और भी लोग थे। पुलिस के शक की सूई मसारिक के साले की ओर है। कई सवालों के जवाब के लिए पुलिस मसारिक के साले एवं उसकी पत्नी को तलाश रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर बंद मिल रहे हैं। उनके पकड़ में आने के बाद काफी हद तक मामला साफ हो सकेगा।

इनसेट
इन सवालों के जवाब तलाशने में उलझी पुलिस

- हत्या करने के बाद आखिर उसने अपने बड़े भाई को निर्वस्त्र क्यूं किया, कहीं किसी घृणा में आकर तो उसने वारदात को अंजाम नहीं दी।
- निर्वस्त्र करने के बाद शव के साथ बेकदरी की गई। उसके शरीर पर कटे होने के भी निशान मिले हैं।
- धड़ से सिर को अलग करने की कोशिश क्यूं की गई
- तारिक का वजन करीब 95 किलो था। उसे जिस जगह दफनाया गया, वह घटना स्थल से करीब 50 मीटर अंदर था। तीन कमरों के बाद वह जगह थी। ऐसे में उसे अकेले वहां तक ले जाना संभव नहीं था। उस दिन उसके साथ वहां कौन था
- तारिक की हत्या 10 फरवरी को हुई। हत्या के दिन से ही मसारिक की पत्नी मुस्कान, उसका साला एवं ससुराल के अन्य लोग ताला बंद करके भाग गए। उनका इस घटना से क्या संबंध है।
- घर में पहले से ही सौ किलो नमक खरीदकर रखा गया था। सामान्य परिवार में इतना नमक खरीदकर रखा नहीं जाता। कहीं पहले से ही तो मसारिक ने इसकी प्लानिंग तो नहीं कर रखी थी।



इनसेट
घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर बरामद हुई कुल्हाड़ी
हत्यारोपी मसारिक की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर रेलवे कॉलोनी से हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी समेत अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं। निशानदेही मिटाने के लिए मसारिक ने तारिक के कपड़े एवं चप्पल भी अलग-अलग जगह फेंकी हुई थी। पड़ोसियों का कहना है कि पिता की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। परिवार की रजामंदी से मसारिक को पिता की जगह नौकरी मिल गई। बड़ा भाई तारिक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एमबीए कर रहा था। उनकी मां जिला कचहरी में पेशकार थीं। नौकरी मिलने के बाद से मसारिक के रहन-सहन में बदलाव आने लगा था। परिवार की रजामंदी न होने के बावजूद उसने पड़ोस में रहने वाली मुस्कान से निकाह कर लिया था। इस निकाह से उसका भाई एवं मां नाखुश थे। मुस्कान उनके घर में कुछ समय पहले काम करने आती थी लेकिन, मसारिक की जिद के आगे उनकी नहीं चली। पुलिस मुस्कान, मसारिक एवं तारिक के आपसी संबंधों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed