फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother in law married widowed sister in law in Jhansi s Uldan police station

देवर की हुई भाभी: पति की मौत के बाद उसके छोटे भाई से प्यार, फिर शादी से मुकरा युवक पर महिला ने नहीं मानी हार

Sat, 21 Jan 2023 08:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, उल्दन (झांसी)
अमर उजाला ब्यूरो, उल्दन (झांसी) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

महिला के पति की दो वर्ष पहले मौत हो गई। उसकी तीन बेटी हैं। भाई की मौत के बाद उसका छोटा भाई भाभी एवं बच्चियों की देखभाल करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

विज्ञापन
Brother in law married widowed sister in law in Jhansi s Uldan police station
शादी के बाद थाने में मौजूद महिला व युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के उल्दन थाने के भीतर शनिवार को देवर-भाभी ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचा ली। महिला के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उसका देवर से प्रेम संबंध बन गया लेकिन, कुछ समय बाद देवर ने शादी से इनकार कर दिया। शिकायत लेकर महिला उल्दन थाना पहुंची। यहां पुलिस ने परिजन एवं पंचों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के बाद परिजन इस विवाह के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन

उल्दन के पचवारा गांव निवासी महिला सुधा (25) के पति शंकर अहिरवार की दो वर्ष पहले मौत हो गई। उसकी तीन बेटी हैं। भाई की मौत के बाद उसका छोटा भाई रवि भाभी और बच्चियों की देखभाल करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। देवर ने शुरू में सुधा से विवाह करने की वायदा किया लेकिन, कुछ समय पहले उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे सुधा तनाव में आ गई। शिकायत लेकर वह उल्दन थाना पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने देवर समेत परिजनों को थाने बुलाया। गांव के दूसरे लोगों की मौजूदगी में कई घंटे पंचायत चली। पंचायत में परिजन दोनों के विवाह पर राजी हो गए। देवर भी सुधा से विवाह करने पर राजी हो गया। दोनों की रजामंदी के बाद थाना परिसर में ही विवाह के लिए वेदी तैयार की गई। पुलिस कर्मियों को साक्षी बनाकर देवर-भाभी ने एक दूसरे को वरमाला पहना दी। थाना प्रभारी का कहना है कि परिवार के लोगों की राजामंदी से दोनों का विवाह करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed