फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   brother-in-law hanged himself from tree in jhansi

Jhansi: झांसी में साले की शादी में आए जीजा ने पेड़ से लटककर लगाई फांसी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sun, 28 May 2023 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 May 2023 01:25 PM IST
सार

झांसी में साले की शादी में आए युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पत्नी के घर जाने से इंकार कर देने से नाराज था। उसकी पत्नी कई दिनों से मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
brother-in-law hanged himself from tree in jhansi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के रक्सा के बछौनी गांव में साले की शादी में आए जीजा ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है उसकी पत्नी कई दिनों से मायके में रह रही थी। वह उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई। इस वजह से नाराज होकर ससुराल में ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


शिवपुरी के भौती थाना के पिपरोनिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद (26) पुत्र पचुआ की शादी बछौनी गांव में मायाराम की मझली पुत्री के साथ हुई थी। मायाराम के छोटे पुत्र मनोज की शादी 21 मई को थी। शादी में शामिल होने के लिए दुर्गा प्रसाद पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा था। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है शादी के बाद दुर्गा पत्नी को लेकर वापस जाना चाहता था लेकिन, पत्नी ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। कुछ दिन वह अभी मायके में रहने की जिद कर रही थी लेकिन, दुर्गा प्रसाद इस पर राजी नहीं था। इसी बात पर शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों के समझाने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। रात में दुर्गा ने गुस्से में खाना नहीं खाया और ऊपर सोने चला गया। सुबह वह अपने बिस्तर पर नजर नहीं आया। उसकी तलाश शुरू हुई तब गांव के पास के जंगल में उसका शव महुआ के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। 

दुर्गा का शव देखकर वहां रोना-पिटना मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। रक्सा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि प्रांरभिक पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed