{"_id":"61ead174242653174767f6dd","slug":"brother-in-law-commit-suicide-by-hanging-dead-body-sent-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जीजा के घर में साले ने लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जीजा के घर में साले ने लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Fri, 21 Jan 2022 08:59 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:59 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक भोजला निवासी भगवान सिंह का विवाह दतिया के उदगुवां गांव में हुआ है। उसकी पत्नी का भाई जितेंद्र (20) पिछले दो साल से भगवान सिंह के भोजला में बनवाए दूसरे मकान में रहकर उसकी किराना की दुकान संभालता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
झांसी के सीपरी बाजार के भोजला गांव में एक युवक ने अपने जीजा के घर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने आत्महत्या की वजह से अनभिज्ञता जाहिर की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भोजला निवासी भगवान सिंह का विवाह दतिया के उदगुवां गांव में हुआ है। उसकी पत्नी का भाई जितेंद्र (20) पिछले दो साल से भगवान सिंह के भोजला में बनवाए दूसरे मकान में रहकर उसकी किराना की दुकान संभालता था। भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र दुकान के पीछे बने कमरे में ही रहता था। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तब दुकान बंद थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह जितेंद्र को जगाने पीछे कमरे की ओर चला गया। कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कई आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने रोशनदान से अंदर देखा तब जितेंद्र का शव फांसी पर लटका दिखा। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे का कहना है कि परिवार के लोगों ने आत्महत्या के पीछे कोई वजह नहीं बताई। उनका कहना है कि जीजा के काम में हाथ बांटने के लिए उसे यहां बुलाया गया था। आत्महत्या की वजह अभी तक प्रकाश में नहीं आई है।