{"_id":"665a546a5cd20e84560b03a4","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-named-for-killing-husband-by-strangulating-him-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-325589-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गला घोंटकर पति को मारने पर जेठ और देवर को किया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गला घोंटकर पति को मारने पर जेठ और देवर को किया नामजद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी महिला ने पति की हत्या करके उनका शव फंदे से लटका देने के आरोप में अपने जेठ एवं देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
नंदनपुरा निवासी वंदना ने पुलिस को बताया कि उसके पति हेमंत का शव पिछले साल अक्तूबर माह में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। उसके जेठ रमन एवं देवर वीरेंद्र पति को हमेशा मार डालने की धमकी देते थे। आरोपियों ने मौका मिलने पर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। वंदना के मुताबिक उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन, पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।