फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Broke the lock of DM's office clerk's house, stole jewelry worth 12 lakhs

Jhansi News: डीएम कार्यालय की लिपिक के घर का तोड़ा ताला, 12 लाख के गहने उड़ाए

Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock of DM's office clerk's house, stole jewelry worth 12 lakhs
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के न्यू रायगंज में सरकारी कर्मचारियों के आवासों पर चोरों ने धावा बोल रखा है। पिछले दो दिन में चार कर्मचारियों के घरों को चोर निशाना बना चुके। बुधवार दोपहर को चोरों ने जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक मुन्नी देवी के घर का चोरों ने ताला तोड़ दिया। दिनदहाड़े घर में घुसकर चोर 12 लाख के गहने समेत मोबाइल ले गए। चोरी के बाद से महिला कर्मचारी सदमे में हैं। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीपरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिये बदमाशों की तलाश कर रही है।
सीपरी बाजार थाना के न्यू रायगंज स्थित सरकारी कॉलोनी में बने आवास में लिपिक मुन्नी देवी परिवार के साथ रहती हैं। उनकी पुत्री बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से पढ़ाकर लौटीं तब घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का सारा सामान नीचे पड़ा था। जानकारी पर मुन्नी देवी भी बदहवास हाल में घर पहुंच गईं। उनके मुताबिक कुछ दिन पहले शादी में जाने को उन्होंने जेवरात बैंक लॉकर से निकाले थे। सीपरी बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मुन्नी देवी के मुताबिक अलमारी में दो तोले की चेन, तीन सोने की अंगूठी, तीन टॉप्स, पायल, चांदी का जूड़ा, सोने का हार, पांच जोड़ी बिछिया समेत करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और नकदी थी। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

------------

इनसेट
कमिश्नर के स्टेनो समेत तीन कर्मचारियों के घरों के चटके ताले
इसी कॉलोनी में रहने वालीं मंडलायुक्त की स्टेनो फिरोजा परवीन, जीएसटी कर्मी कुलदीप पाठक एवं न्यायालय कर्मचारी जेएस चौहान के घर का भी ताला तोड़कर बदमाश लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। फिरोजा समेत अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पुलिस ऑफिसर्स क्लब से दरोगा की बाइक चोरी
ट्रैफिक पुलिस में तैनात दरोगा संदीप कुमार की बाइक बदमाशों ने पुलिस ऑफिसर्स क्लब से उड़ा दी। दरोगा ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संदीप के मुताबिक उसकी ड्यूटी जेल चौराहे के पास लगी थी। सुबह करीब 8:30 बजे बाइक खड़ी करके वह ड्यूटी करने चला गया। दोपहर करीब 2:13 बजे दो युवक उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed