{"_id":"6395b555e839694a345581aa","slug":"bridegroom-did-not-reach-with-the-procession-due-to-non-availability-of-a-car-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा: दुल्हन करती रही इंतजार, दहेज में कार न मिलने पर मैनेजर दूल्हा नहीं लाया बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा: दुल्हन करती रही इंतजार, दहेज में कार न मिलने पर मैनेजर दूल्हा नहीं लाया बरात
Sun, 11 Dec 2022 04:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Dec 2022 04:18 PM IST
सार
रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की 22 साल की बेटी की शादी कोछाभांवर निवासी एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर आकाश से तय हुई थी। 10 अक्तूबर को होटल में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी। दो दिसंबर को शादी होनी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
झांसी में दहेज में कार नहीं मिलने से नाराज दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर की शादी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी से तय हुई थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और दो दिसंबर को शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले दूल्हे ने कार की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष की ओर से कार देने में असमर्थता जताई गई तो दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की 22 साल की बेटी की शादी कोछाभांवर निवासी एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर आकाश से तय हुई थी। 10 अक्तूबर को होटल में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी। दो दिसंबर को शादी होनी थी।
विज्ञापन
शादी के लिए विवाह घर बुक कर लिया गया था और शादी के कार्ड भी बांटे जाने लगे थे। लेकिन, ऐन वक्त पर वर पक्ष की ओर से दहेज में कार की मांग की गई। लड़की वालों की ओर से इसे देने में असमर्थता जताई गई। इस पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। इससे शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। लड़की के परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने वर पक्ष के आकाश, रविंद्र, धर्मेंद्र, खेमवती, रोशनी, मोहिनी, प्रवीण व कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।