{"_id":"5d3239dd8ebc3e6ccf653b6e","slug":"bride-ran-away-with-jewellery-and-money-jhansi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति के घर सात दिन भी नहीं रुकी दुल्हन, गहने और नकदी लेकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति के घर सात दिन भी नहीं रुकी दुल्हन, गहने और नकदी लेकर भागी
Sat, 20 Jul 2019 03:24 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर (झांसी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर (झांसी)
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 20 Jul 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
गहने लेकर दुल्हन भागी
- फोटो : Social Media (File Photo)
अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाने वाली नई नवेली दुल्हन अपने पति के घर सात दिन भी नहीं रुकी, रात में मौका पाकर पति को सोता छोड़ घर से गहने और नकदी लेकर चली गई। शादी में मध्यस्था निभाने वाले एक व्यक्ति पर भी शादी कराने के नाम ठगी किए जाने का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
ऐसे अधिकांश मामले सामने आते रहते हैं जब उम्र बीत रही हो शादी के आने वाले रिश्ते बंद से हों तो ऐसे युवक उड़ीसा प्रदेश की ओर रुख कर जाते हैं। जिसमें मध्यस्था निभाने वाले लोगों की बड़ी भूमिका होती है। ऐसा ही एक मामला थाना पाली के एक गांव का है। पति ने थाना पुलिस को एक प्रार्थनापत्र देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व थाना महरौनी चौकी कुम्हैंड़ी अंतर्गत एक गांव के निवासी परिचित व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसने उसकी शादी के लिए एक लड़की देख ली है, जो उड़ीसा प्रदेश की है। वह अपने भाई के साथ आई है।
विज्ञापन
मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले व्यक्ति के कहे मुताबिक वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बताई गई जगह पर पहुंचा। जहां हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार वैवाहिक रस्में हुई। पीड़ित ने बताया कि बीते गुरुवार पत्नी ने साथ खाना खाकर सोने के लिए चला गया। रात तीन बजे उसने उठकर देखा तो पत्नी गायब थी। घर में देखा तो गहने और नकदी भी गायब थे। शिकायतकर्ता ने मामले में जांच कर दुल्हन और शादी में मध्यवस्था निभाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन