फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bride did not agree to go with her husband after the marriage in jhansi

शर्त सुन हिला हर कोई: फेरे के बाद जाने को राजी नहीं हुई दुल्हन, दूल्हा पहुंचा थाने; कहानी सुन पुलिस भी हैरान

Fri, 09 Jun 2023 05:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 05:59 PM IST
सार

वर पक्ष की ओर से पुलिस को बताया गया कि जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने तीन शर्ते रख दीं। पहली शर्त यह थी कि दूल्हा और दुल्हन जीवन में कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे।

विज्ञापन
bride did not agree to go with her husband after the marriage in jhansi
शादी के बाद दुल्हन ने रखी तीन शर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने वर पक्ष के सामने अजीबोगरीब तीन शर्तें रख दीं। पक्ष इन शर्तों को मानने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया दोनों पक्षों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वर पक्ष शिकायत लेकर बरुआसागर थाने पहुंच गया। 

विज्ञापन

बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव निवासी मानवेंद्र सेन की बरुआसागर स्थित विवाहघर में गुरुवार को गुरसराय निवासी एक युवती से शादी हुई। हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी की सारी रस्में पूरी हुई। वर पक्ष की ओर से पुलिस को बताया गया कि जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने तीन शर्ते रख दीं। पहली शर्त यह थी कि दूल्हा और दुल्हन जीवन में कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शर्त यह थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी। तीसरी शर्त भी चौंकाने वाली थी। दुल्हन ने कहा उसका का मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल आएगा। उसके साथ रहेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा। 

विज्ञापन

इन शर्तों को सुनकर सुनकर दूल्हा मानवेंद्र के होश फाख्ता हो गए। उसने इनको मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ वापस लौट गई। 

विदाई नहीं होने के बाद दूल्हा और उनके परिजन बरुआसागर थाने में पहुंच गए। दूल्हे ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शादी में उसके 10 लाख रुपये खर्च हो गया। दुल्हन को करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने भी चढ़ाए थे। 

बरुआसागर थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि शर्त मानने से इनकार करने पर दुल्हन अपने परिजनों के साथ गई है। दुल्हन एवं उसके पिता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed