फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Break social distance, croud in market

बाजार में बढ़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

Wed, 03 Jun 2020 11:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Break social distance, croud in market
मानिक चौक में खरीदारी करते लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे। अमर उजाला
झांसी। बाजार अनलॉक होते ही महानगर के बाजारों में भीड़भाड़ नजर आने लगी है। खरीदारी के चलते बाजार पहुंच रहे लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना भूल गए हैं। आलम यह है कि मानिक चौक से लेकर प्रमुख बाजारों में आम दिनों जैसा नजारा है। बाजारों में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अनलॉक के तीसरे दिन महानगर के मानिक चौक, बड़ाबाजार व अन्य बाजारों में किराना से लेकर कपडे, मोबाइल शॉप समेत अन्य दुकानों पर जमकर भीड़ नजर आई। अधिकांश दुकानों व सड़क पर किसी तरह का कोई सोशल डिस्टेंस नजर नहीं आया। कई दुकानों पर तो ग्राहक बिना मास्क पहने सामान खरीदने के लिए पहुंच गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे बाजार में भीड़ बढ़ती चली गई। महानगर के सभी बाजारों में दिनभर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। हालांकि, पुलिस ने दुकानदारों व ग्राहकों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन कराया, लेकिन पुलिस के निकलते ही हालात जस के तस हो गए।

मानिक चौक में उमड़ रही भीड़, यहां सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो, अधिकांश लोग मास्क भी नहीं पहन रहे।

मानिक चौक में उमड़ रही भीड़, यहां सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो, अधिकांश लोग मास्क भी नहीं पहन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed