फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   break lockdown

ई चालान से पता चला बेटा-बेटी ने तोड़ा लॉकडाउन

Fri, 24 Apr 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
break lockdown
break lockdown
झांसी। लॉकडाउन में बच्चे परिजनों से झूठ बोलकर घरों से निकलकर सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे मेें दो दिन के भीतर पुलिस ने साढ़े छह सौ वाहनों के ई-चालान भेजे हैं। फोटो खींचकर मोबाइल पर भेजे गए चालान ने पोल खोली है। यातायात कार्यालय में चालान जमा करने पहुंच रहे अभिभावकों को पता ही नहीं था कि बच्चे कब वाहन लेकर घरों से निकल लिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोगों पर सख्ती करने के लिए पुलिस ने फोटो खींचकर ई-चालान करना शुरू कर दिया है। ई-चालान मोबाइल पर मेसेज भेजे जा रहे हैं। चालान का मेसेज देखकर कई बच्चों की पोल भी खुलने लगी है। पुलिस ने दो दिन के भीतर साढ़े छह सौ वाहनों के ई-चालान कर मेसेज घर भेजे। कई घरों में तो चालान पहुंचने पर माता-पिता को पता चला कि उनका बेटा या बेटी बिना बताए स्कूटी, मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। इस पर उन्हें लॉकडाउन तोड़ने के लिए घर पर भी डांट पड़ी। समझाया गया कि ऐसा करने से वायरस संक्रमण का खतरा अधिक है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने लोगों के ई-चालान करने के निर्देश दिए हैं। महानगर के सभी चौराहों पर तैनात पुलिस चौराहों पर चेकिंग के दौरान सड़कों पर निकल रहे लोगों के वाहनों की फोेटो खींचकर ई-चालान कर रही है। एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये का चालान मोबाइल पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed