{"_id":"5eda9a758ebc3e904c7997bf","slug":"brake-lockdown-jhansi-news-jhs168371829","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का पालन कराने वाली पुलिस खुद उन्हें तोड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का पालन कराने वाली पुलिस खुद उन्हें तोड़ रही
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पुलिसकर्मी भी नही कर रहे हैं पालन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में जमकर नियम कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। एक बाइक पर तीन सवारी बैठना बहुत आम बात हो गई है। इस कारण शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा। हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। लोग मास्क भी नहीं पहन रहे हैं। आम आदमी ही नहीं नियम तोड़ने में पुलिस वाले भी पीछे नहीं हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बाइक पर दो से ज्यादा सवारी बैठने पर सख्ती बरतने का आदेश है। पुलिस का दावा है कि वह सख्ती बरतते हुए वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है।
शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ड्यूटी का भी है आदेश
डीजीपी ने सभी जिलों को यह आदेश दिया था कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पुलिसकर्मी ड्यूटी करें। एएसपी राहुल मिठास के अनुसार अगर पुलिसकर्मी बाइक से गश्त कर रहे हैं, तो एक बाइक पर एक ही पुलिसकर्मी बैठेगा, ताकि उक्त पुलिसकर्मी को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। इसके बावजूद शहर में बाइक पर दो-दो पुलिसकर्मी को एक साथ गश्त लगाते देखा जा सकता है।
चार दिन में काटे साढ़े तीन लाख के चालान
आदेश के बाद पुलिस ने जिले में सख्ती बढ़ा दी है। मास्क न पहनने वालों से लेकर तीन सवारियां मिलने पर पुलिस चालान काट रही है। चार दिन में साढ़े तीन लाख से अधिक का चालान पुलिस काट चुकी है। इसके अलावा, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी चालान काटे जा रहे हैं।