{"_id":"65a9a822905126614308c7c4","slug":"brainstorming-will-be-held-with-the-chairman-of-sabarmati-river-front-for-the-master-plan-of-bida-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-247027-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीडा के मास्टर प्लान के लिए साबरमती रिवर फ्रंट के चेयरमैन संग होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीडा के मास्टर प्लान के लिए साबरमती रिवर फ्रंट के चेयरमैन संग होगा मंथन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान बनाने के लिए जल्द ही कंपनी तय हो सकती है। क्योंकि, 23 जनवरी को अहमदाबाद में बीडा के अधिकारी गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन के साथ बैठक करेंगे। यहां मास्टर प्लान को लेकर मंथन होगा। इसके बाद दो सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक गलियारा बीडा का गठन किया जा रहा है। इसके लिए 33 गांवों की जमीन खरीदी जानी है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही जमीनों की खरीद भी शुरू होने की उम्मीद है। इसी बीच, बीडा का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है। चूंकि, बीडा को किसी अंतरराष्ट्रीय शहर की तर्ज पर तैयार करना है। ऐसे में उस कंपनी से बीडा का मास्टर प्लान तैयार करवाना है, जिसने किसी अंतरराष्ट्रीय शहर की डिजाइन तय की हो। मास्टर प्लान को लेकर 23 जनवरी को बीडा के अधिकारी अहमदाबाद जाएंगे। वहां साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और शहरी योजनाकारों की उच्च स्तरीय समिति के चेयरमैन केशव वर्मा के साथ बैठक होगी। बैठक में मास्टर प्लान तैयार करवाते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना है। आधुनिक शहर बसाते समय अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइन क्या हैं आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद 15 दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। निविदा प्रक्रिया भी पूरी होने के बाद बीडा का मास्टर प्लान तैयार करने का काम मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।
वर्जन..
23 जनवरी को अहमदाबाद में गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन के साथ अहम बैठक होगी। जो महत्वपूर्ण सुझाव मिलेंगे, उनसे बीडा का मास्टर प्लान तैयार करवाने में काफी मदद मिलेगी। बीडा को अंतरराष्ट्रीय शहर की तर्ज पर विकसित करना है। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ, बीडा।