फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   boyes and girls also top in cbse result

छात्रों के साथ छात्राओं ने भी मनवाई प्रतिभा

Fri, 03 May 2019 02:12 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 03 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
boyes and girls also top in cbse result
cbse result - फोटो : amarujala
झांसी।बृहस्पतिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए। इसमें महानगर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। टॉपर्स सूची में आर्ट वर्ग में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन के कृष्णा मिश्रा 97.4, विज्ञान वर्ग में हंसराज माडर्न स्कूल क ी तेजल सिंह 96.4 व कामर्स वर्ग में प्रत्युष गुप्ता 95 प्रतिशत अंक लाकर शामिल रहे। इनके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी टॉपर्स में जगह बनाई। इनमें छात्राएं भी रहीं।  
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद घोषित हुआ, जिसे लेकर विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों व अभिभावकों में खासी उत्सुकता रही। विद्यार्थियों ने धड़कते दिलों के बीच अपने - अपने मोबाइल और कंप्यूटर सेटों पर बोर्ड की साइट खंगाली और परीक्षा परिणाम जानने में जुट गए। इंतजार की घड़ियां समाप्त होते ही ज्यादातर सफल विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अधिकांश छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में कामयाबी हासिल की।  इस दौरान उनकी खुशी देखने लायक थी।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने अपने माता - पिता और घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। दोस्तों व रिश्तेदारों को मिठाइयां खिलाई। सफल विद्यार्थियों के घरों में बधाई देने वाला का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। महानगर के विद्यालयों के टॉपर्स में छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा एक बार फिर मनवाया और कक्षा 12 के मेधावियों में व्यापक संख्या में जगह पाई। गौरतलब है कि सीबीएसई की 12 की परीक्षा में जनपद के सात सेंटरों पर 2504 विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कै मरों की निगाह में परीक्षा दी थी। वहीं परीक्षा परिणाम घोषणा के बाद कई विद्यार्थी और उनके अभिभावक कॅरियर को लेकर चर्चा करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed