{"_id":"5ee642a28ebc3e42c623949c","slug":"boy-commits-suicide-as-he-stopped-to-play-pubg-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पबजी गेम खेल रहे युवक का परिजनों ने छीना मोबाइल, कुएं में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पबजी गेम खेल रहे युवक का परिजनों ने छीना मोबाइल, कुएं में मिली लाश
Mon, 15 Jun 2020 03:36 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Jun 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सीपरी बाजार के बेहटा गांव में पबजी गेम खेलने से गुस्साए परिजनों ने पुत्र का मोबाइल छीन लिया। इससे गुस्साकर पुत्र भी रविवार सुबह घर से चला गया। दोपहर में कुएं में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस घटना को आत्महत्या मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार के बेहटा गांव निवासी अभय किसान हैं। उनका बड़ा पुत्र विकास पबजी गेम खेलने का आदी था। शनिवार की शाम पबजी गेम खेलते समय परिजनों ने उसे पकड़ लिया था। इस पर उसकी डांट लगाते हुए मोबाइल छीन लिया था। इससे विकास टेंशन में चला गया था। रात को भी उसने परिजनों से कोई बात नहीं की और खाना खाकर अपने कमरे में सो गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह रोज की तरह दौडऩे के लिए घर से निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। अभी परिजन उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे, तभी गांव के कुएं में ग्रामीण विकास का शव पड़ा देखकर घबरा गए।
विज्ञापन
खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। मौके पर विकास का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता, भोजला मंडी चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा ने मौकेे पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा।
सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के अनुसार लगातार पबजी गेम खेलने के कारण परिजनों ने विकास को डांट दिया था, इसके बाद वह घर से चला गया था। इसके बाद कुएं में उसकी लाश मिली। पुलिस हादसे को आत्महत्या मान रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो भाईयों में सबसे बड़ा विकास आईटीआई का छात्र था। उसका छोटा भाई जय भी पढ़ाई कर रहा है। हादसेे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।