फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boxing: Kunwar, Naveen, Indrajit won gold

बॉक्सिंग : कुंवर, नवीन, इंद्रजीत ने जीते स्वर्ण

Fri, 07 Mar 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Boxing: Kunwar, Naveen, Indrajit won gold

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दो दिवसीय राज्यस्तरीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता में 18 मंडल के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर मंडल के विशाल चौहान ने स्वर्ण पदक व सहारनपुर मंडल के अर्पन कुमार ने रजत पदक जीता। 33-37 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी मंडल के नवीन सिंह ने स्वर्ण पदक, सहारनपुर के वंश कश्यप ने रजत पदक सिल्वर व मेरठ के किशन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी मंडल के कुंवर साहब ने स्वर्ण पदक व मेरठ के विराट कश्यप ने रजत पदक जीते। 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में अयोध्या मंडल के बालमुकुंद सिंह ने स्वर्ण पदक और सहारनपुर के आयुष्मान ने रजत पदक प्राप्त किया। 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर मंडल के ईशांत यादव ने स्वर्ण पदक, झांसी के देव अहिरवार ने रजत एवं व कानपुर मंडल के प्रवीण ने कांस्य पदक जीता। 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अर्श ने स्वर्ण पदक व झांसी के प्रथम ने रजत पदक हासिल किया। 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के इंद्रजीत सिंह ने स्वर्ण व मेरठ के अंश मद्धेशिया ने रजत पदक जीता। 52-55 किलाेग्राम भार वर्ग में मेरठ मंडल के गगन भारती ने स्वर्ण पदक एवं सहारनपुर के अभिराज त्यागी को रजत पदक प्राप्त हुआ। 55-58 किलाेग्राम भार वर्ग में कानपुर मंडल के अभिषेक यादव ने स्वर्ण पदक व आजमगढ़ मंडल के संगम यादव का रजत पदक प्राप्त हुआ। 61-64 किलाेग्राम भार वर्ग में अवि कश्यप ने स्वर्ण पदक एवं अयोध्या के दीपक ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नवीन कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, आशीष शर्मा, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed