फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Both the parties filed a report in the case of fighting between textile traders

Jhansi News: कपड़ा व्यापारियों के बीच मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 28 Mar 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Both the parties filed a report in the case of fighting between textile traders

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर कोतवाली इलाके में दो कपड़ा कारोबारियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।



एक पक्ष की ओर से झोकनबाग निवासी अविनाश शर्मा ने शहर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि बुधवार को वह मानिक चौक स्थित अपनी दुकान शैलजा साड़ी में अपने भाइयों व स्टाफ के साथ मौजूद था। इसी दौरान, करीब साढ़े तीन बजे सागर गारमेंट्स के मालिक गिरीश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल व दिनेश अग्रवाल स्टाफ के लगभग दस लोगों के साथ आए। उन्होंने दुकान में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद वह दुकान में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से नझाई बाजार निवासी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान सागर गार्मेंट्स में बैठा हुआ था। इसी दौरान शैलजा साड़ी का मालिक हेमंत शर्मा अपने कर्मचारी पीयूष सिंह परिहार के साथ दुकान के सामने आकर ग्राहकों को बुलाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वे अपनी दुकान पर चले गए। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed