फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Both knees were answered, the old man got the boon of Ayushman

दोनों घुटने दे गए थे जवाब, वृद्ध को मिला आयुष्मान का वरदान

Fri, 17 Sep 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Both knees were answered, the old man got the boon of Ayushman
जिला अस्पताल में किसी कर्मचारी की मदत दर्द ने मिलने के कारण दर्द व सांस लेने में दिक्तत आने से परे?
झांसी। जिले के वृद्ध के दोनों घुटने जवाब दे गए थे। चलने-फिरने तक में वह असमर्थ हो गए। उन्हें आयुष्मान भारत योजना का वरदान मिल गया। मेडिकल कॉलेज में दोनों घुटने का नि:शुल्क प्रत्यारोपण हो गया। सरकारी अस्पताल में इस तरह का पहला मामला है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों खासकर बीपीएल धारक को हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम मुहैया कराना है। योजना के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। देश भर में योजना के पात्र मरीजों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। मऊरानीपुर के 65 वर्षीय मंटोले के लिए भी यह योजना वरदान साबित हुई है। गठिया की वजह से मंटोले के दोनों घुटने खराब हो गए थे। वह चलने-फिरने असमर्थ हो गए। पैसे नहीं होने के चलते वह प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी नहीं करा पाए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने आयुष्मान योजना के कार्ड के बारे में पूछा। योजना के पात्र होने पर पहले एक और फिर दूसरे घुटने का सफल प्रत्यारोपण कर दिया। मरीज का ऑपरेशन करने वाले हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पारस गुप्ता, आचार्य डॉ. अमित सहगल ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पताल में दोनों घुटने का प्रत्यारोपण का यह पहला मामला है। इससे पहले एक-एक कूल्हा और घुटने का प्रत्यारोपण किया जाता रहा है। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। पहले की तरह चल फिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed