फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bookmakers' spirits were dampened during the final match, and betting activity remained sluggish.

Jhansi News: फाइनल मुकाबले में सट्टेबाजों के पस्त रहे हौसले, ठंडा रहा सट्टा कारोबार

Mon, 01 Jun 2026 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bookmakers' spirits were dampened during the final match, and betting activity remained sluggish.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। आईपीएल फाइनल जैसे बड़े मुकाबले पर हर साल गर्म रहने वाला सट्टेबाजी का बाजार इस बार झांसी में ठंडा रहा। पुलिस के ‘ऑपरेशन 720’ के तहत लगातार हो रही धर पकड़ के चलते खुले तौर पर सट्टे का कारोबार पहले जैसा नहीं चल सका। पुलिस कार्रवाई से सहमे कई सटोरिये शहर छोड़कर भाग निकले जबकि कई ने अपने नेटवर्क बंद कर दिए। हालांकि कुछ सट्टेबाजों ने समीपवर्ती जनपदों को अपना ठिकाना बना लिया। पैसों की कड़ी टूट जाने से वह भी कमाई नहीं कर सके।

मार्च महीने में शुरू हुए आईपीएल के 19वें सीजन के साथ सटोरिये भी सक्रिय हो गए थे। आलीशान फ्लैट किराये पर लेकर पूरा सिस्टम जमा लिया गया। शुरूआती बीस दिनों में करोड़ों के दांव लगने से सट्टा बाजार चमक उठा। नेपाल के मोबाइल नंबर के सहारे खेल शुरू हुआ। उसी दौरान तत्कालीन एडीजी आलोक सिंह के निर्देश पर झांसी पुलिस ने आपरेशन 720 छेड़ दिया। इसके बाद से खलबली मच गई। इसका असर रविवार को हुए फाइनल मुकाबले के दौरान भी दिखा। झांसी का सट्टा बाजार काफी ठंडा रहा। जानकारों ने बताया पिछले साल आईपीएल फाइनल के दिन करीब 80 करोड़ का सट्टा लगा लेकिन, इस दफा 5 करोड़ भी दांव में नहीं लग सके। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह पैसों की कड़ी टूटने की भी रही। जिनके पास पैसों का नियंत्रण था, उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस वजह से भी सट्टा बाजार फाइनल के दिन ठंडा ही रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed