फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bookies to Remain in Jail; Bail Plea Rejected

Jhansi News: जेल में ही रहेंगे सटोरिए, जमानत अर्जी निरस्त

Thu, 21 May 2026 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Bookies to Remain in Jail; Bail Plea Rejected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पिछले महीने ऑनलाइन सट्टा खेलने- खिलाने के मामले में गिरफ्तार हुए तीन सट्टेबाजों की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र नेत्रपाल सिंह की अदालत ने निरस्त कर दी है। अभी तीनों को जेल में ही रहना पड़ेगा।
अभियोजन के मुताबिक प्रेम नगर थाना पुलिस ने पिछले महीने आईपीएल में ऑनलाइन गेमिंग (सट्टा) खिलाने- खेलने के जुर्म में कई सटोरियों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को इनमें से अभियुक्त बृजेंद्र राजपूत, नीरज निरंजन और हरेंद्र सिंह परिहार की ओर से जमानत अर्जी लगाई गई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने तर्क दिया कि उन्हें फंसाया गया है लेकिन जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने दलील दी कि सट्टा , समाज को गलत दिशा में ले जाने का काम है ।
विज्ञापन

अगर उन्हें जमानत दी गई तो यह जांच को प्रभावित करेंगे। इस आधार पर विशेष न्यायाधीश ने तीनों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी ।उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed