{"_id":"65f209a0a1cc859242036e54","slug":"book-fair-in-bu-from-tomorrow-litterateurs-and-publishers-will-come-from-all-over-the-country-jhansi-news-c-360-1-jh11002-104399-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू में पुस्तक मेला कल से, देशभर से आएंगे साहित्यकार व प्रकाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू में पुस्तक मेला कल से, देशभर से आएंगे साहित्यकार व प्रकाशक
Thu, 14 Mar 2024 01:46 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
एक लाख से अधिक किताबों का होगा भंडार
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड विवि में सातवां पुस्तक मेला और अखिल भारतीय लेखक शिविर कल से आयोजित होगा। पुस्तक मेले में इस बार देशभर से साहित्यकार और प्रकाशक शामिल होंगे।
21 मार्च तक चलने वाले पुस्तक मेले में देशभर के 60 से अधिक प्रकाशक प्रतिभाग करेंगे। इस बार पुस्तकों के पेपरबैक संस्करणों को प्रमुखता दी गई है। पुस्तक मेले में एक लाख से ज्यादा किताबें आएंगी। वहीं अखिल भारतीय लेखक शिविर भी आयोजित होगा। इसके तीन सत्र होंगे। पहले सत्र में साहित्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर साहित्यकार विचार प्रस्तुत करेंगे। दूसरे सत्र में लेखकों से बातचीत होगी। इसमें पाठक और लेखक के बीच सीधा संवाद होगा। तीसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेंगे। सात दिवसीय कार्यक्रमों में नए साहित्यकारों और युवा लेखकों के लिए ओपन माइक का आयोजन होगा।
मेला संयोजक और हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने कहा कि मेले में नवोदित साहित्यकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। नवोदित रचनाकार ओपन माइक के जरिये अपने विचार रख सकते हैं। एक मंच पर कवि, कथाकार, आलोचक, प्रकाशक के साथ पाठकों को बैठक होगी। कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रसिद्ध गजलकार और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो.वशिष्ठ अनूप और प्रसिद्ध साहित्यकार महेश कटारे मौजूद रहेंगे।