फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bollywood's tough, too easy, too: chandan

बॉलीवुड की राह कठिन भी, आसान भी: चंदन

Fri, 05 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bollywood's tough, too easy, too: chandan
झांसी। टीवी के चर्चित चेहरे और कई फिल्मों में सह अभिनेता के तौर पर सिल्वर स्क्रीन पर दिख चुके अभिनेता चंदन आनंद ने कहा कि बॉलीवुड की राह जिनती कठिन है, उतनी ही आसान भी है। जिसे काम आता है उसे सफलता खुद-ब-खुद मिल जाती है। चंदन यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


जी ग्रुप के चैनल जिंदगी पर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे प्रसारित होने वाले धारावाहिक भागे रे मन में राघव वाजपेई का लीड रोल निभाने वाले चंदन आनंद बृहस्पतिवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झांसी आए। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभिनय का असली मंच थियेटर है।
विज्ञापन


थियेटर में काम करने के बाद टीवी या फिल्म में किस्मत आजमाने वालों को कभी परेशान नहीं होना पड़ता है। बॉलीवुड में उन्हीं को भटकना पड़ता है, जिन्हें काम नहीं आता और चकाचौंध के कारण वह यहां खिंचे चले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अजय देवगन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म पार्च में वह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन तीन पत्ती फेम लीना यादव कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट हेट स्टोरी फेम सुरवीन कौर हैं।

चंदन का सफर
चंदन आनंद दिल्ली के एक्टवान ग्रुप के साथ थियेटर करते थे। वर्ष 2004 में वह मुंबई आए और कुछ ही समय में उन्हें सनी देओल की फिल्म काफिला में सहायक अभिनेता के तौर पर काम मिल गया। उन्होंने आलू चाट, लव आजकल आदि फिल्मों में सहायक अभिनेता के तौर पर काम किया है।


चंदन को सर्वाधिक प्रसिद्धि कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ये प्यार न होगा कम के विलेन ओमी भैया के किरदार से मिली। उन्होंने लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक हातिम में जरगाम का रोल निभाया व दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक जब-जब बहार आई में भी मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed