फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of Young man found in roadside in Jhansi murder suspected

UP: सड़क के किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; आरोपी के घर पहुंचकर परिवार ने की तोड़फोड़

Sun, 22 Dec 2024 01:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Dec 2024 01:48 PM IST
सार

झांसी में सड़क के किनारे खून से लथपथ युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही आरोपी के घर पहुंचकर परिवार ने तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Body of Young man found in roadside in Jhansi murder suspected
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के टहरौली थाने के हिलगनी गांव में रविवार सुबह सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आसपास खून भी फैला है। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के घर जा पहुंचे। यहां परिजनों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। आरोपी के घर के पास पुलिस भी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

 
गुरसराय थाना के बड़ोखर गांव निवासी गोविंद (18) पुत्र राम सिंह खंगार ट्रैक्टर में मूंगफली लादकर निकला था। उसका शव रविवार सुबह टहरौली के हिलगनी गांव के बाहर बरामद हुआ। सूचना पर उसके परिवार के लोग भी पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस फोर्स भी जा पहुंचा। उधर, नाराज परिजन आरोपियों के गांव बड़ोखर जा पहुंचे। आरोपी के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। उसके घर में तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई। हंगामे की सूचना पर गुरसराय पुलिस पहुंच गई। 
Trending Videos

पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। गोविंद के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही बात मालूम चल सकेगी। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed