फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of missing head constable of GRP found in Bina

Jhansi News: बीना में मिला जीआरपी के लापता हेड कांस्टेबल का शव

Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Body of missing head constable of GRP found in Bina
- गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी थी जीआरपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी जीआरपी के कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल का शव बीना में पड़ा मिला। जबकि, यहां जीआरपी उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। मृतक कांस्टेबल घर जाने के लिए छुट्टी लेकर यहां से निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला।
भोगनीपुर के बरौर के महोलिया गांव निवासी जितेंद्र यादव (30) झांसी जीआरपी के कंट्रोल रूम में तैनात थे। वह 18 अगस्त को घर जाने के लिए छुट्टी लेकर निकले थे। इसकी सूचना उन्होंने अपने पिता बाबू सिंह को भी दी थी। लेकिन, वे घर नहीं पहुंचे और मोबाइल भी बंद जा रहा था। इस पर पिता उनकी तलाश करते हुए झांसी पहुंच गए। यहां भी काफी खोजबीन की गई, परंतु पता नहीं चल पाया। इस पर जीआरपी थाने में हेड कांस्टेबल की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। इसी बीच जीआरपी को जितेंद्र का बैग भोपाल में पड़े होने की सूचना मिली। जबकि, शव लावारिस हालत में बीना में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा पाया गया। जीआरपी ने इसकी जानकारी जितेंद्र के परिजनों को दी। उन्होंने वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों ने शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सिपाही की तलाश की जाने लगी थी। इसी बीच उसका शव बीना में रेलवे ट्रैक के पास पड़े होने की सूचना मिली। परिजन शव की शिनाख्त कर अपने साथ ले गए। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, पड़ताल जारी है। - नईम मंंसूरी, सीओ जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed