{"_id":"5eb062b28ebc3e909d5b760f","slug":"board-examination-answer-copy-cheking-is-not-today-jhansi-news-jhs165998763","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नहीं होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नहीं होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से नहीं होगा। शासन ने कोरोना संक्रमण के चलते जिले के ऑरेंज जोन में होने से मूल्यांकन कार्य को स्थगित कर दिया है। जबकि ग्रीन जोन में शामिल जिलों में मूल्यांकन का कार्य होगा।
लॉकडाउन तीन के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से कराने के लिए प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए थे। इससे पहले मूल्यांकन का कार्य 16 एवं 17 मार्च को हुआ था, जो कोरोना वायरस से बचाव के कारण रोक दिया गया था। मंगलवार से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य को लेकर मूल्यांकन केंद्रों में कक्षों को सैनिटाइज, परीक्षकों का सीटिंग प्लान तय कर दिया गया था। जिले में जिले में इंटरमीडिएट की राजकीय इंटर कालेज में 4106, हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज में 53225, हाईस्कूल की बिपिन बिहारी इंटर कालेज में 67862 और एसपीआई इंटर कालेज में 68725 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। लेकिन देर शाम शासन ने ऑरेंज और रेड जोन वाले जिलों में मूल्यांकन कार्य को स्थगित कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने कहा कि शासन के निर्देश पर मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया है। मूल्यांकन की अगली तिथि जल्द जारी की जाएगी।