फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   board exam cancel, 3200 passed

12वीं की परीक्षा रद्द होने से सीबीएसई और आईसीएसई के 3200 छात्रों को राहत

Wed, 02 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
board exam cancel, 3200 passed
झांसी। कोरोना संक्रमण के बीच पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा और फिर आईसीएसई बोर्ड की भी तरफ से इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द करने का ऐलान होने से झांसी और ललितपुर के 3200 छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। विद्यार्थियों का कहना है कि महामारी में परीक्षा के दौरान संक्रमण फैलने का डर था। मगर मोदी सरकार ने बच्चों के हित को मद्देनजर फैसला किया है, जो कि स्वागत योग्य है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हाहाकार मचने के बाद परिजन बच्चों को लेकर बहुत चिंतित हैं। कइयों ने तो अपने बच्चों को बाहर निकलना ही बंद कर दिया है। ऐसे में परिजनों को परीक्षाओं की चिंता सता रही थी। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया। इसके कुछ देर बाद आईसीएसई बोर्ड ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द कर दी। झांसी में सीबीएसई बोर्ड के 30 और ललितपुर में चार स्कूल हैं, यहां तीन हजार परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठना था। जबकि, आईसीएसई बोर्ड के दोनों जनपदों में सात स्कूल हैं, इनमें लगभग तीन सौ परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। झांसी में तो सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के लिए 15 परीक्षा केंद्र भी बना दिए गए थे। मगर दोनों ही बोर्डों की इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द होने से 3200 विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कहां-कितने विद्यार्थी
जिला बोर्ड परीक्षार्थी
झांसी सीबीएसई 2775
ललितपुर सीबीएसई 300
झांसी आईसीएसई 270
ललितपुर आईसीएसई 30
ये बोले छात्र
कोरोना महामारी में परीक्षाओं को लेकर परिजन और सभी डरे हुए थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर हम विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। - करन मौर्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी है मगर संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। परीक्षाएं होतीं तो संक्रमण फैलने का और डर था। परीक्षा रद्द करने का फैसला स्वागत योग्य है। - दर्शन।
परीक्षाओं का समय नजदीक आता जा रहा था तो परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही थी। जैसे ही उन्हें परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिली तो राहत की सांस ली। - शुभम रायकवार।
केंद्र सरकार ने बिल्कुल सही फैसला लिया है। यह समय बिल्कुल भी परीक्षा कराने का नहीं था। महामारी में परीक्षा कराना छात्रों के लिए खतरनाक हो सकता था। - सुमित प्रजापति।
केंद्र सरकार की तरफ से 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी है। बोर्ड के निर्देशों के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार कराया जाएगा। - प्रीति खत्री, समन्वयक, सीबीएसई।

परीक्षा रद्द होने के बाद अब 11वीं की परीक्षा, 12वीं के प्री बोर्ड के अंकों के आधार पर इंटर के छात्रों को नंबर मिलेंगे। - नितिन विलियम्स, समन्वयक, आईसीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed