{"_id":"5eb9745d8ebc3e906c6ef01d","slug":"board-copy-evaluation-from-today41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआईसी की जगह अब एलवीएम में जांची जाएंगी कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होगा। पहले से तय किए गए मूल्यांकन केंद्र बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज (बीआईसी) में कापियां नहीं जांची जाएंगी, इसकी जगह श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज (एलवीएम) को नया केंद्र बनाया गया है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद बीआईसी प्रतिबंधित क्षेत्र खुशीपुरा में होने की वजह से ये फैसला लिया गया है। जिले में इंटरमीडिएट की राजकीय इंटर कालेज में 4,106, हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज में 53,225, हाईस्कूल की लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में 67,862 और एसपीआई इंटर कालेज में 68,725 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। वहीं, एसपीआई में पहले विज्ञान की कापियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों में उपस्थित परीक्षकों और उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण प्रतिदिन शाम 6 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर केंद्रों द्वारा अपलोड कराया जाएगा। समस्त परीक्षक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन कार्य करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन होगा। प्रत्येक परीक्षक की सीट निर्धारित रहेगी और सभी मास्क पहने होंगे। सभी शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बोर्ड से प्राप्त परीक्षक का नियुक्ति पत्र लेकर आएं। साथ में आधार कार्ड व फोटो भी लेकर आएं ताकि पास बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।