फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Blood-stained clothes revealed the truth; granddaughter had murdered her grandfather in collusion with her lover.Blood-stained clothes revealed the truth; granddaughter had murdered her grandfather in collusion with her lover.

Jhansi News: खून से सने कपड़ों ने खोला राज, नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी नाना का हत्या

Thu, 17 Sep 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 17 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Blood-stained clothes revealed the truth; granddaughter had murdered her grandfather in collusion with her lover.Blood-stained clothes revealed the truth; granddaughter had murdered her grandfather in collusion with her lover.
झांसी/चिरगांव। थाना चिरगांव के छिरौना गांव में एक सनसनीखेज मामले में 16 साल की नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर नाना रामदीन कुशवाहा (76) की हत्या करके शव घर के पीछे कुएं में फेंक दिया था। दूसरे दिन कुएं से लाश बरामद होने पर सिर में चोट के निशान मिले। परिजन ने हादसा मानकर पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को शुद्धता से पहले घर की सफाई के दौरान नातिन और रामदीन का खून से सना कपड़ा मिला। इसके सहारे कत्ल का राज खुल गया। पुलिस ने नातिन और उसके प्रेमी विशाल कुशवाहा (20) को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी की निशानदेही पर उसका भी खून से सना कपड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

छिरौना गांव निवासी रामदीन खेती-किसानी करते थे। उनकी छह बेटियों में से एक बेटी अनीता की दस साल पहले मौत हो गई थी। अनीता की दोनों पुत्रियों को लालन-पालन के लिए रामदीन अपने ले आए थे। आरोपी किशोरी ननिहाल में रहते हुए 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजन के मुताबिक, 12 सितंबर को रामदीन की पत्नी उर्मिला खेत पर गई थीं। घर में सिर्फ रामदीन और उनकी नातिन थे। रामदीन भी कुछ देर के लिए बाहर चले गए, तभी मौका देखकर पड़ोस में रहने वाला विशाल कुशवाहा घर में घुस आया। दोनों एक कमरे में थे, तभी रामदीन लौट आए। दोनों को एक साथ देखकर वह विशाल को फटकारने लगे। आरोप है कि उसी दौरान विशाल ने किशोरी की मदद से रामदीन का गला घोंट दिया। किशोरी ने पास में रखे लोहे के चकले से वार करके रामदीन को ढेर कर दिया। दोनों ने मिलकर उनका शव भी घर के पीछे बने कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों के साथ रामदीन को तलाशते रहे दोनों

रामदीन का शव कुएं में फेंकने के बाद विशाल अपने घर चला गया। शाम करीब 6 बजे उर्मिला के घर लौटने पर रामदीन नहीं दिखे। परिजन उनकी तलाश करने लगे। किशोरी के साथ विशाल भी तलाशने लगा। परिवार वालों के साथ तलाशने हुए दोनों गांव के बाहर तक गए। दूसरे दिन 13 सितंबर की सुबह घर के पीछे कुएं में रामदीन का शव उतराता मिला। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। माथे पर चोट का निशान मिलने पर भी उन लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। रामदीन शराब पीने के आदी थे। परिजन को लगा कि शराब के नशे में पांव फिसलने से कुएं में गिर गए होंगे।
खून से सने कपड़ों ने खोला हत्या का राज

रामदीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को शुद्धता की रस्म थी। महिलाएं घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान नातिन के कमरे में उसके और रामदीन के खून से सने कपड़े मिले। इन कपड़ों को देख परिजन को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर नातिन ने सच्चाई उगल दी। इसके बाद तुरंत परिजन ने चिरगांव थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया। पुलिस भी सक्रिय हो गई। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गांव में दबिश देकर आरोपी विशाल को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से भी उसके खून से सने कपड़े बरामद हुए।


शुरुआत में परिजन ने घटना को दुर्घटना मानते हुए रामदीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मंगलवार को खून से सने कपड़े मिलने के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला पंजीकृत करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

-डाॅ. अरविंद कुमार, एसपी (आरए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed