फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Blood-stained clothes revealed the truth; granddaughter had murdered her grandfather along with her lover.

Jhansi News: खून से सने कपड़ों ने खोला राज, नातिन ने प्रेमी के साथ की थी नाना की हत्या

Thu, 17 Sep 2026 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 17 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Blood-stained clothes revealed the truth; granddaughter had murdered her grandfather along with her lover.
चिरगांव में पकड़ा गया हत्यारोपी
झांसी/चिरगांव। थाना चिरगांव क्षेत्र के छिरौना गांव में 76 वर्षीय रामदीन कुशवाहा की हत्या का राज उनके खून से सने कपड़ों ने खोल दिया। पुलिस के मुताबिक, नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रामदीन की हत्या की और शव घर के पीछे बने कुएं में फेंक दिया था। शव मिलने पर परिजन ने इसे हादसा मानकर पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को शुद्धता की रस्म के दौरान घर की सफाई करते समय नातिन और रामदीन के खून से सने कपड़े मिले तो परिजन को शक हुआ। पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने नातिन और उसके 20 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छिरौना गांव निवासी रामदीन खेती-किसानी करते थे। उनकी छह बेटियों में से एक अनीता की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद रामदीन अपनी दोनों नातिनों को अपने पास ले आए थे। इनमें से एक नातिन ननिहाल में रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को रामदीन की पत्नी उर्मिला खेत पर गई थीं। उस समय घर में रामदीन और उनकी नातिन थे। रामदीन कुछ देर के लिए घर से बाहर चले गए। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विशाल कुशवाहा घर में पहुंच गया। दोनों एक कमरे में थे, तभी रामदीन लौट आए। दोनों को एक साथ देखकर उन्होंने विशाल को फटकार लगाई।
आरोप है कि इसी दौरान विशाल ने नातिन की मदद से रामदीन का गला घोंट दिया। इसके बाद नातिन ने पास रखे लोहे के चकले से उनके सिर पर वार कर दिया। दोनों ने रामदीन के शव को घर के पीछे बने कुएं में फेंक दिया। विशाल इसके बाद अपने घर चला गया।

परिवार के साथ शव तलाशते रहे दोनों
शाम करीब छह बजे उर्मिला के घर लौटने पर रामदीन नहीं मिले। इसके बाद परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, नातिन के साथ विशाल भी परिजन के साथ रामदीन को तलाशता रहा। परिवार के लोगों के साथ दोनों गांव के बाहर तक तलाश करने गए।
अगले दिन 13 सितंबर की सुबह घर के पीछे बने कुएं में रामदीन का शव उतराता मिला। परिजन ने शव को बाहर निकाला। माथे पर चोट का निशान भी था, लेकिन रामदीन के शराब पीने के आदी होने के कारण परिजन ने आशंका जताई कि नशे में पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गए होंगे। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

कपड़े मिले तो खुला हत्या का राज
रामदीन के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार को घर में शुद्धता की रस्म होनी थी। इसी सिलसिले में महिलाएं घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान नातिन के कमरे में उसके और रामदीन के खून से सने कपड़े मिले। कपड़े मिलने के बाद परिजन को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर नातिन ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन चिरगांव थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर उसके घर से भी खून से सने कपड़े बरामद किए गए।


दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकारा
एसपी (आरए) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुरुआत में परिजन ने घटना को दुर्घटना मानते हुए रामदीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मंगलवार को खून से सने कपड़े मिलने के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed