{"_id":"5cfeb652bdec22070352d09a","slug":"blood-donation-defenatly-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान है महादान, जरूर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान है महादान, जरूर करें
Tue, 11 Jun 2019 01:28 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह आठ बजे से होगा। आपका दान किया हुआ रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में रखा जाएगा, जो जरूरतमंदों को यहां से उपलब्ध कराया जाएगा।
रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि है। यही वजह है कि इसे ‘महादान’ कहा जाता है। आपके रक्त की बूंद का हर कतरा किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है। इसकी कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस साल शिविर का आयोजन 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर होने जा रहा है। फिर देर किस बात की है, हो जाइये तैयार, अपने रक्त से किसी की जान बचाने के लिए।
उल्लेखनीय है कि रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी महिला या पुरुष कर सकता है। एक बार रक्तदान के बाद दूसरी बार रक्त देने के लिए 90 दिन का फासला होना जरूरी होता है।
विज्ञापन
ये हैं फायदे
---------------
रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती हैं।
इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।
लिवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
आयरन की मात्रा को संतुलित करने से लिवर स्वस्थ बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
रक्तदान के बाद शरीर में तेजी से नया रक्त बनता है।