फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   blood donation camp

45 ‘महादानियों’ ने किया रक्तदान

Mon, 15 Jun 2015 12:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 15 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp
झांसी। ‘यूं ही नहीं मिलती राहों को मंजिल, एक जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है, पूंछा चिड़िया से कैसे बना आशियाना तो बोली भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाना पड़ता है।’ कुछ इसी जुनून, जज्बे और मकसद के साथ जिला अस्पताल में अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का हिस्सा बने 45 ‘महादानी’ समाज को जनसेवा की प्रेरणा दे गए। खबरों के अलावा सामाजिक सरोकार से जुड़ी अमर उजाला की इस पहल को अतिथियों और लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन




विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित शिविर का शुभारंभ सुबह दस बजे मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि समाज में यह भ्रांति है कि रक्तदान से कमजोरी आती है। इन सभी शंकाओं से बेफिक्र रहते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।  उन्होंने अमर उजाला की रक्तदान की पहल को जन जागृति का प्रयास बताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन




वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव ने आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता आज की मांग हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद्रा ने कहा कि एक यूनिट रक्त चार जिंदगियां बचाने का काम करता है। दोपहर दो बजे तक चले रक्तदान शिविर में 45 ‘महादानियों’ ने रक्तदान किया। गौरतलब है कि अमर उजाला की पहल पर दो माह में 57 लोग रक्त देकर मरीजों की जान बचा चुके हैं। रविवार को लगाए गए शिविर में किए गए रक्तदान से इनकी संख्या 102 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर आईएमए सचिव डा. आरके बादल, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भानू सहाय, कर्मचारी नेता सैयद शहंशाह हैदर आब्दी, नीमा के प्रांतीय सचिव डा. अतुल प्रताप सिंह, राजेश बजाज, जितेंद्र पुंशी, ममता दासानी, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, प्रमोद किलपन, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, शैलेष चौरसिया, भुवनेश सिंह कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, बी के पांडेय, सुरेंद्र सक्सेना, अमर बजाज, अनिल पमनानी अनिरुद्ध सेठ, अनिल सुडे़ले, दिनेश जोशी, रामबाबू नन्ना आदि मौजूद रहे।


अमर उजाला परिवार के सदस्य भी नहीं रहे पीछे
झांसी। अमर उजाला के परिवार के सदस्यों ने भी शिविर में हिस्सा लेकर पांच यूनिट रक्त ब्लड बैंक में जमा कराया। सबसे पहले यूनिट हेड संजय पचौरी ने रक्तदान की पहल की। इसके बाद संजीव कुमार गिरि, प्रशांत शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, अखिलेश प्रताप सिंह ने भी रक्तदान किया।

चार भाइयों ने किया रक्तदान
झांसी। शिविर में एक ही परिवार के चार चचेरे भाइयों ने रक्तदान कर मिसाल पेश की। शशांक, विकास ने जहां पहली बार तो दिव्यांश ने दूसरी व गगन ने पांचवीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि दो भाई और आ रहे थे लेकिन साधन नहीं होने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। इसके अलावा अतुल किलपन ने 27वीं बार रक्तदान किया।

पति-पत्नी व संस्थाओं का हुआ सम्मान
झांसी। लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं का भी अतिथियों ने सम्मान किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश डिप्लोमा महासंघ, सीए कार्यालय, जेसीआई क्लासिक, जेसीआई ग्रेटर, महिंद्रा फाइनेंस, जेसीआई रानी लक्ष्मीबाई, नेहरू युवा केंद्र, संत निरंकारी मंडल, एनसीसी प्रभारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, एसआरजीआई, महिला पॉलीटेक्निक, आईएमए, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल आदि संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पति-पत्नी वीरेंद्र गुप्ता (13 बार) व अनुराधा गुप्ता (पांच बार) तथा दिलीप दासानी (आठ बार) व ममता दासानी (पांच बार) का भी सम्मान हुआ।

डोनर क्लब के सदस्यों को बांटे प्रशस्ति पत्र
झांसी। पिछले दो महीने से मुहिम के अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों को अमर उजाला डोनर क्लब के सदस्यों द्वारा रक्त दिया जा रहा था। अलग-अलग ग्रुप के क्लब के 57 महादानियों ने लोगों को रक्त देकर उनकी जान बचाई है। इनमें धर्मेंद्र रायकवार, संतोष सेन,  सौरभ महेश्वरी, प्रमोद सिकोरिया, अंकित खरे, हरीश अरोड़ा, सचिन मिश्रा,  नवीन कुकरेजा, संतोष कुमार साहू, रूपेश नायक, अनूप कुमार वर्मा, धीरेंद्र सिंह राठौर, रोहित रायकवार,  अमित कुमार, विजय कुमार राय, शिवानी सोनी,  अनिल कपूर, हेमंत कुमार, मनोज श्रीवास्तव, कमलेश यादव, अरुण गोविंद गुप्ता, अंकित राज शामिल हैं। रविवार को शिविर के दौरान अतिथियों द्वारा इन ‘महादानियों’ को प्रशस्ति पत्र दिए गए। जो लोग किसी कारणवश शिविर में नहीं आ सके, वह अमर उजाला कार्यालय आकर प्रमाणपत्र ले सकते हैं।


अस्पताल कर्मियों का रहा सहयोग
झांसी। शिविर के आयोजन में जिला अस्पताल के कर्मियों को विशेष सहयोग रहा। शिविर में डा. एमएस राजपूत, डा. एसके गुप्ता, रंजीत सिंह, राघवेंद्र चंदेल, पंकज दुबे, सोहन कुमार, रहीश, मुकेश, सुमन यादव, शशि प्रभा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed