फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Blood can be made not just donated

रक्त बनाया नहीं सिर्फ दान किया जा सकता

Tue, 13 Jun 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Blood can be made not just donated
रक्तदान - फोटो : demo
तकनीकी जितना भी विकास कर ले, मगर किसी भी विधि से रक्त को बनाना संभव नहीं है। इसको सिर्फ दान किया जा सकता है। इसलिए एक-एक यूनिट रक्तदान का बहुत महत्व है। इसी के मद्देनजर हर साल की तरह इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 जून को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन

किसी की जान बचाने से बढ़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं होता है। इसलिए हर व्यक्ति रक्तदान कर यह पुण्य कमा सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में हर तीन महीने में 350 मिली लीटर खून बनता है और फिर नष्ट हो जाता है। स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान दिवस यानी कि 14 जून लगने वाले रक्तदान शिविर में झांसी वासी काफी संख्या में हिस्सा लेकर रक्तदान करें। ताकि, खून की कमी से किसी जरूरतमंद की जान न जा सके।
विज्ञापन

रक्तदान के फायदे
- हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। रक्तदान से खून पतला होता है, जो कि ह्रदय के लिए अच्छा होता है।
- एक नई शोध के मुताबिक नियमित रक्तदान से कैंसर व दूसरी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता हैं, क्योंकि ये शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकाल देता है।
- रक्तदान के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनता है, इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती मिलती है।
रक्तदान के लिए करें संपर्क
रक्तदान के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण कराने के लिए इच्छुक व्यक्ति अमर उजाला कार्यालय के मोबाइल नंबर 9675201454 तथा 0510-2443009 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed