फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Blood and hormone tests are also done in the district hospital

जिला अस्पताल में अब खून और हार्मोन जांच भी

Sun, 18 Jun 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Blood and hormone tests are also done in the district hospital
जिला अस्पताल - फोटो : demo
जिला अस्पताल में अब खून के कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) और हार्मोन की जांच होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने अस्पताल प्रशासन को मशीनें मुहैया करवा दी हैं। उम्मीद है कि अगले हफ्ते जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। जांच की दरें शीघ्र ही तय हो जाएंगी। यह सुविधा निशुल्क भी हो सकती है। शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले भी सीबीसी की जांच होती थी। मगर काफी समय पहले क्षेत्रीय निदान केंद्र में रखी इसकी मशीन खराब हो जाने के कारण जांच होनी बंद हो गई थी। मरीजों की सहूलियत के लिए महिला अस्पताल से समन्वय कर यहां जिला अस्पताल के मरीजों की जांच नि:शुल्क करवाई जा रही थी। हालांकि, इससे महिला अस्पताल पर मरीजों को बोझ बढ़ गया। अब प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल को ही सीबीसी मशीन उपलब्ध करवा दी है। इससे मरीजों को अस्पताल की पैथालॉजी में ही हीमोग्लाबिन, टीएलसी, डीएलसी समेत 17-18 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। वहीं, हार्मोन की जांच के लिए हार्मोन एनालाइजर मशीन भी आ गई है। हार्मोन एनालाइजर से थाइराइड और महिलाओं से संबंधित रोगों की जांचें हो सकेंगी।
विज्ञापन

हालांकि, अभी सरकार की ओर से ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं आई है, जिसके तहत जांचों की दरों का पता चल सके। ये जांचें फ्री भी हो सकती है और न्यूनतम दरों पर भी। आगामी दस दिनों में जांच शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरएल लैब में होती 190 जांचें
जिला अस्पताल में एसआरएल लैब पहले से ही खुली हुई है। इसमें 190 से अधिक प्रकार की जांचें होती हैं। इसमें लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, यूरिन कल्चर, ब्लड कल्चर, लिपिड प्रोफाइल, एचबी ए-वन-सी, डेंगू और मलेरिया टेस्ट आदि प्रमुख हैं। हालांकि, यहां सीबीसी नहीं होती है।


सरकार ने अस्पताल को सीबीसी और हार्मोन एनालाइजर मशीनें उपलब्ध करा दी हैं। मशीनों को चलाने का जिम्मा एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी ही केमिकल और मैन पावर की व्यवस्था करेगी।
डॉ. बीके गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed