फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   blocks warehouse will be ended soon

खत्म होंगे ब्लाक पर बने गोदाम

Mon, 29 Mar 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
blocks warehouse will be ended soon
wheat 1jpeg.jpeg - फोटो : wheat 1jpeg.jpeg
झांसी। कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए ब्लॉक में बने गोदाम अब खत्म कर दिए जाएंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए वितरित होने वाले खाद्यान्न को कोटेदारों तक पहुंचाने के लिए सरकार नई व्यवस्था लागू करने के मूड में है। इसे अप्रैल महीने से अमल में लाने की तैयारी है। चिरगांव एवं गुरसराय ब्लॉक से इसकी शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन

मौजूदा व्यवस्था में टू स्टेप वितरण प्रणाली काम कर रही है। इसके जरिए गोदाम से पहले अनाज ब्लॉक पहुंचाया जाता है। वहां से यह कोटेदारों तक भेजा जाता है। दो चरणों में होने की वजह से इसमें समय लगने साथ ही परिवहन लागत भी बढ़ जाती है। दो चरणों में अनाज उठान होने से गड़बड़ी की आशंका भी अधिक रहती है। इसे देखते हुए वन स्टेप डिलीवरी व्यवस्था आरंभ करने का निर्णय हुआ। इसके पहले अक्तूबर में शासन ने दस ब्लॉक से कम जनपदों में इसे लागू किया था। इसके जरिए अनाज गोदाम से सीधे कोटेदार तक पहुंचाया गया लेकिन, इसमें इतनी व्यावहारिक परेशानी हुई कि व्यवस्था फ्लॉप हो गई। उसके बाद फिर से पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई। लेकिन अब दुबारा फिर सरकार ने वन स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू करने का फैसला किया। आरएफसी नरेंद्र कुमार के मुताबिक झांसी मंडल में पांच ब्लॉक में इसे शुरू किया जा रहा है। झांसी के चिरगांव एवं गुरसराय ब्लॉक में अप्रैल माह से इसकी शुरूआत होगी। अनाज पहुंचाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed