फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   blast in the field a girl died in jhansi

झांसीः खेत में हुआ जोरदार विस्फोट, युवती की मौत, चाचा व चाची घायल

Sun, 17 May 2020 06:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 May 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
blast in the field a girl died in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
झांसी। रविवार दोपहर तीन बजे बबीना थाना क्षेत्र के टूंका गांव के पास सेना की फायरिंग रेंज से उठाकर लाए गए गोले से धातु निकालने के दौरान हुए विस्फोट से चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

टूंका गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा की पुत्री आरती (19) अपनी मां सपना के साथ रविवार की सुबह खेत पर गई थी। खेत से ही कुछ दूरी पर सेना का फायरिंग रेंज है। बताया गया है कि आरती रेंज से बिना चला एक गोला उठाकर खेत पर ले आई। दोपहर तीन बजे वह खेत पर चाचा पर्वत और मां सपना के पास बैठकर गोले से तांबा-पीतल निकालने का प्रयास कर रही थी, तभी अचानक गोला फट गया।  इससे मौके पर ही आरती और पर्वत की मौत हो गई। दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। जबकि मां सपना गंभीर रूप से घायल हो गई। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची बबीना पुलिस ने सपना को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने मौका मुआयना कर घटना की जांच के आदेश बबीना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed