{"_id":"632823fa7de0a4655628749c","slug":"blackmailing-youth-fed-the-student-with-intoxicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: युवक छात्रा को करता था ब्लैकमेल, बबीना ले जाकर खिला दिया नशीला पदार्थ, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: युवक छात्रा को करता था ब्लैकमेल, बबीना ले जाकर खिला दिया नशीला पदार्थ, हालत नाजुक
Mon, 19 Sep 2022 01:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:40 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, ब्लैकमेल करने वाला युवक छात्रा को बबीना ले गया था और उसने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फेक फेसबुक आईडी से करता था ब्लैकमेल
विस्तार
थाना कोतवाली क्षेत्र इलाके की एक छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन, वह घर वापस लौटकर नहीं आई। तलाश करने पर वह बबीना के स्वास्थ्य केंद्र में मिली। उसे अस्पताल में क्षेत्र के कुछ लोगों ने भर्ती कराया था।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया और यहां से ग्वालियर भेज दिया गया। छात्रा का ग्वालियर में इलाज जारी है। छात्रा के मोबाइल की पड़ताल करने पर सामने आया कि निर्मल बाल्मीकि नाम का युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उससे वह कई बार रुपये ऐंठ चुका था।
विज्ञापन
वहीं, युवक छात्रा को बबीना ले गया था और उसने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन