फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   black fungus ke 4 naye marij mile, ek ka huya opratin

ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले, एक का हुआ ऑपरेशन

Wed, 26 May 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
black fungus ke 4 naye marij mile, ek ka huya opratin
ब्लैक फं गस का बढ़ रहा दायरा, चार नए मरीज मिले, एक का हुआ ऑपरेशन
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का शिकार एक और मरीज का ऑपरेशन किया गया है। हालांकि, यह ऑपरेशन छोटा रहा और एंडोस्कोपी के जरिए मरीज की नाक से फंगस निकाली गई। वहीं, इस बीमारी का शिकार चार नए मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए हैं।
झांसी में तेजी से ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर नर्सिंगहोमों तक में रोजाना ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज डॉक्टरों को दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर एमआरआई जांच रिपोर्ट के आधार पर ही ब्लैक फंगस है या नहीं इसको तय करते हैं। कई मरीजों का सैंपल बायोप्सी के लिए भी भेजा जाता है। मंगलवार को भी झांसी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के चार नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें डायबिटीज पीड़ित रोगी भी शामिल हैं। जबकि, पहले से भर्ती एक मरीज का छोटा ऑपरेशन करके नाक से फंगस हो निकाला गया है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 22 रोगी भर्ती हो चुके हैं। जबकि, निजी अस्पतालों में भर्ती लगभग 20 मरीज इस बीमारी के आ चुके हैं।
विज्ञापन

25 एंटी फंगल इंजेक्शन आए और तुरंत लग गए
ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। शासन की तरफ से अब लगातार मेडिकल कॉलेज को एंटी फंगल इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन बी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सोमवार को कॉलेज को 60 इंजेक्शन मिले थे, जो आते ही सभी मरीजों को लगा दिए गए। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि मंगलवार को भी 25 इंजेक्शन आए थे, जो मरीजों को लग गए। उन्होंने बताया कि एक मरीज को रोज छह इंजेक्शन तक लग जाते हैं। बुधवार को भी मेडिकल कॉलेज को लगभग सौ इंजेक्शन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि, एक की नाक से फंगस को निकाला गया है। - डॉ. रामबाबू, क्रिटिकल केयर इंचार्ज, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed