फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP's Sushila won the post of Barua Sagar president

Jhansi News: बरुआसागर अध्यक्ष पद पर भाजपा की सुशीला ने बाजी मारी

Sun, 14 May 2023 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP's Sushila won the post of Barua Sagar president
झांसी। बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुशीला ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी लता रानी को 3,279 वोटों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में 21,925 मतदाताओं में से 15,920 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती हुई। इसमें भाजपा की सुशीला ने 6,835 वोट हासिल किए। दूसरे स्थान पर रहीं निर्दलीय लता रानी को 3,556 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय मिनी को 3,427 वोट मिले। जबकि, बहुजन समाज पार्टी की आरती को 221 को वोटों से संतोष करना पड़ा। जन अधिकार पार्टी की ममता को 215 और आम आदमी पार्टी की दीपिका को 113 मत प्राप्त हुए। जबकि, निर्दलीय हरदेवी को 814 वोट हासिल कर पाईं। इसके अलावा 696 वोट निरस्त घोषित किए गए। 43 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को खारिज करते हुए नोटा विकल्प चुना।
विज्ञापन


चार प्रत्याशियों की हुई जमानत जब्त
झांसी। बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में किस्मत आजमाने वाली सात महिला प्रत्याशियों में से चार अपनी जमानत नहीं बचा पाईं। बहुजन समाज पार्टी की आरती, जन अधिकार पार्टी की ममता, आम आदमी पार्टी की दीपिका और निर्दलीय हरदेवी की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चुने गए सभासद
झांसी। बरुआसागर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। वार्ड नंबर एक से भीम कुमार अहिरवार, दो से रजनी वाल्मीकि, तीन से जितेंद्र आर्य, चार से आरती वंशकार, पांच से राहुल सिंह, छह से संतोष वर्मा, सात से विजय दुबे, आठ से नवल कुशवाहा, नौ से राकेश कुशवाहा, 10 से सुनील कुशवाहा, 11 से भगवती कुशवाहा, 12 से महेंद्र कुशवाहा, 13 से दिनेश सेन, 14 से नरेश साहू, 15 से सरस्वती कुशवाहा, 16 से कमलेश कुशवाहा, 17 से जितेंद्र कुशवाहा, 18 से कुंती देवी, 19 से प्यारेलाल, 20 से कमलेश साहू, 21 से राजकुमार यादव, 22 से भागीरथ, 23 से सीमा कुशवाहा, 24 से पूजा कुशवाहा व वार्ड नंबर 25 से संदीप बिरथरे सभासद चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed