फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP's nine, three opposition councilors including independents elected unopposed

Jhansi News: भाजपा के नौ, निर्दलीय समेत विपक्ष के तीन पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 15 Jun 2023 10:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP's nine, three opposition councilors including independents elected unopposed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में एक पार्षद द्वारा नामांकन वापस ले लेने पर सभी 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसमें भाजपा के नौ, बसपा, आप के एक-एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। अब शुक्रवार को उपसभापति चुना जाएगा। नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा ने 10 पार्षदों को उतारने का फैसला किया था। इसकी सूची भी बन गई थी। मगर संख्या बल के आधार पर चुनाव होने की स्थिति में भाजपा को 9वां कार्यकारिणी सदस्य जिताने के लिए भी निर्दलीय के समर्थन की जरूरत थी। बताया गया कि भाजपा ने तीन निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन भी जुटा लिया था। दूसरी तरफ, विपक्ष और निर्दलियों ने मिलकर भाजपा के खिलाफ रणनीति तैयार की थी। इसके आधार पर वो अपने चार कार्यकारिणी सदस्य बनवाना चाहते थे। संख्या बल को देखते हुए भाजपा ने एन वक्त पर वार्ड 56 से पार्षद अरविंद झा को नामांकन करने से रोक दिया। दूसरी तरफ, विपक्ष खेमे की ओर से चार पार्षदों ने नामांकन कर दिया। हालांकि, बाद में बसपा पार्षद शबनम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में सभी 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसमें भाजपा के नौ और विपक्षी खेमे के तीन पार्षद शामिल हैं। चुनाव अधिकारी आरके पाल रहे।

ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
भाजपा की तरफ से सुशीला दुबे, रमा कुशवाहा, नरेंद्र नामदेव, आशीष चौकसे, कामेश अहिरवार, प्रियंका साहू, मयंक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, अमित राय कार्यकारिणी सदस्य बने हैं। वहीं, बसपा के महेश गौतम, आप के आशीष रायकवार और निर्दलीय विकास खत्री भी कार्यकारिणी सदस्य बन गए हैं।
विज्ञापन



उपसभापति का चुनाव आज, इन चार नामों की चर्चा
नगर निगम के उपसभापति का चुनाव अब शुक्रवार को होगा। इसके लिए नामांकन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। दोपहर 12:30 बजे नाम वापसी होगी। भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी चुनाव से नामांकन से ठीक पहले बैठक करके प्रत्याशी तय करेंगे। चर्चा है कि सुशीला दुबे, रमा कुशवाहा, नरेंद्र नामदेव या फिर प्रदीप कुमार में से किसी एक को पार्टी उप सभापति का चुनाव लड़ा सकती है। दूसरी तरफ, विपक्षी खेमा भी सुबह नौ बजे बैठक करेगा। विपक्ष भी भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी उतार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed