फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP's Gaon Chalo campaign started, workers are migrating 24 hours

Jhansi News: भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू, कार्यकर्ता 24 घंटे कर रहे हैं प्रवास

Wed, 07 Feb 2024 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
BJP's Gaon Chalo campaign started, workers are migrating 24 hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भाजपा का गांव चलो अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांवों में 24 घंटे प्रवास शुरू भी कर दिया है। भाजपाई गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। लाभार्थी, मतदाताओं और गांव के प्रभावशाली लोगों से संपर्क, संवाद कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने ये अभियान शुरू किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने बताया कि गांवों में प्रवास के दौरान कार्यकर्ता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर, कर्मचारी, स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी, आशा कार्यकर्ता से बात करेंगे। ग्राम संयोजक, प्रवासी कार्यकर्ता की टीम एक-एक मतदाता से संपर्क करेगी। सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। वह खुद मंगलवार को चिरगांव के रामनगर गांव में प्रवास के लिए पहुंचे। बूथ समिति, पन्ना प्रमुख की बैठक की। दलित बस्ती में जाकर चाय पर चर्चा की। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। बताया गया कि सदन चलने के कारण जनप्रतिनिधि 12 और 13 फरवरी को गांवों का प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed