फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP worker will go to survey crop damage with Lekhpal: Baby Rani Maurya

फसल क्षति का लेखपाल संग सर्वे करने जाएगा भाजपा कार्यकर्ता : बेबी रानी मौर्य

Sun, 26 Mar 2023 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP worker will go to survey crop damage with Lekhpal: Baby Rani Maurya
झांसी। बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे करने के लिए अब लेखपाल के साथ भाजपा का एक कार्यकर्ता भी जाएगा। यह कहना है महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य का। योगी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर मीडिया से बात करते हुए मंडल की प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब तक सदर तहसील के खारी गांव के 200 किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शासन को डाटा भेजा जा चुका है। बचे हुए गांवों में सर्वे का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन गांवों में सर्वे हो चुका है। वहां दोबारा सर्वे नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के सवाल पर बोलीं कि अगर कोई देश के प्रधानमंत्री को चोर तक बोल देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही। देश के प्रधानमंत्री के प्रति ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। इंग्लैंड में जाकर भारत के खिलाफ बोलना राष्ट्रहित में नहीं है। जो देशहित के खिलाफ बोलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अदालत अगर आमजन के लिए है तो नेताओं के लिए भी है। नौ सालों में मोदी सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed