Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP will sharpen its election campaign in Bundelkhand for the Lok Sabha election

भाजपा का मिशन 2024: बुंदेलखंड में चुनाव अभियान को धार देगी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष सांसद-विधायक संग कर रहे मंथन

Tue, 21 Nov 2023 05:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Nov 2023 05:27 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुके कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में फिर से पार्टी के सामने सभी लोकसभा सीट जीतने की चुनौती है।

विज्ञापन
BJP will sharpen its election campaign in Bundelkhand for the Lok Sabha election
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानपुर में आज भाजपा की बड़ी बैठक हो रही है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुंदेलखंड के चारों सांसद और 14 विधायकों के साथ चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं। विधानसभा वार पार्टी की स्थिति पर बैठक में चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुके कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में फिर से पार्टी के सामने सभी लोकसभा सीट जीतने की चुनौती है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड के सभी सांसदों और पार्टी विधायकों के साथ मंगलवार को कानपुर में बैठक कर रहे हैं। इसमें आने वाले दिनों में चुनावी अभियान को धार देने पर मंथन किया जा रहा है। साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से लेकर पार्टी पदाधिकारी के कार्यों की भी समीक्षा होगी। वाटर चेतना समेत विभिन्न अभियानों को सफल बनाने पर भी बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed