फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP trying to woo Backwards

पिछड़ों को रिझाने में जुटी भाजपा

Sun, 09 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
 BJP trying to woo Backwards
bjp metting, jhansi news - फोटो : demo
भारतीय जनता पार्टी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए पिछड़ी जातियों को रिझाने में जुटी है। 18 अक्तूबर को यहां पिछड़ी जातियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता विभिन्न सम्मेलनों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 300 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है।
लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने बूथ को मजबूत करने तथा हर वर्ग को जोड़ने की मुहिम चलाने को कहा है।
इसके लिए बूथ, महिला व सभी वर्गों के सम्मेलन का आयोजन तथा परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। अभियान की शुरुआत 18 अक्तूबर को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से होगी।
शनिवार को पिछड़ा वर्ग की बैठक मेें सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। महानगर में पांच मंडल प्रभारी बनाए गए, जिसमें प्रत्येक मंडल में पिछड़े वर्ग में आने वाली जातियों के लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

महानगर प्रभारी प्रदीप चौबे ने कहा कि ईमानदार कार्यकर्ताओं की दम पर ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। 
अध्यक्षता प्रदीप सरावगी ने की। इस मौके पर राजेश पाल, संतोष सोनी, संजीव श्रृंगीऋषि, संजीव तिवारी, सावित्री कुशवाहा, रोहित गोठनकर, प्रमोद कुशवाहा, राकेश मिश्रा, रानू देवलिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed